देश का 75वां गणतंत्र दिवस, इस साल ‘विकसित भारत’ परेड की थीम है, जिसमें पहली बार तीनों सेनाओं का ऑल-विमेन मार्चिंग कंटिंजेंट भाग लेगा। इसके साथ साथ, परेड करने वाली सभी टुकड़ियों की लीडर महिला होंगीं। CRPF, SSB और BSF की महिलाकर्मी मोटरसाइकिल पर सवार होकर डेयरडेविल स्टंट दिखाएंगीं। तथा ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ झांकियों की थीम में साल 16 राज्यों के साथ 9 मंत्रालयों/विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगीं। इसके अलावा देश की टेक्सटाइल संस्कृति को बढ़ावा देने के मकसद से अनंत सूत्र नाम की साड़ियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
1. महिलाएं करेंगी परेड का शुभारंभ :
100 महिला कलाकार परेड का शुभारंभ करेंगी । ये कलाकार अपने-अपने राज्यों की वेशभूषा में विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की जननी' पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाते हुए परेड की शुरुआत करेंगी। साथ ही पहली बार 30 राज्यों की 1,500 महिला कलाकार लोक और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगी।
2. पहली बार सभी टुकड़ियों को महिला लीड करेंगी
पहली बार कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड में ऑल-विमेन ट्राई-सर्विस कंटिंन्जेंट हिस्सा लेगी। इसमें सेना, वायुसेना और नौसेना की 60 महिला अफसर शामिल होंगी। पहली बार आर्मी, एयरफोर्स और नेवी की महिला अग्निवीरों का जॉइंट दस्ता परेड में शामिल होगा। अग्निवीरों की ट्राई-सर्विस मार्चिंग कंटिजेंट में 144 महिलाएं शामिल होंगी तथा कर्नाटक से पास हुईं अग्निवीरवायु महिला सैनिक भी शामिल हैं।
3. BSF, CISF से भी ऑल वुमन मार्चिंग और ब्रास बैंड परेड में शामिल होगा
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की महिला कर्मी परेड, बैंड और मोटरसाइकिल कंटिंजेंट का हिस्सा बनेंगीं। तथा पहली बार डेयरडेविल बाइकर्स टीम में सिर्फ BSF, CRPF और SSB की महिलाकर्मी होंगीं जो परेड रूट पर करतब दिखाएंगीं।
4. ऑल विमेन परेड कंटिंजेंट दिल्ली पुलिस भाग लेगा
इतिहास में पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली पुलिस का विमेन परेड एंड बैंड कंटिंजेंट भाग लेगा। जिसकी अगुवाई महिला कॉन्स्टेबल रुयागनुओ केनसे करेंगी। इस बैंड में कुल 135 कॉन्स्टेबल हैं।
5. अनंत सूत्र- 18 राज्यों की साड़ियां प्रदर्शित की जाएंगीं
इस बार परेड में 'अनंत सूत्र' नाम से एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शन में 18 राज्यों से लाई गईं 1900 साड़ियां होंगी, जो विभिन्न भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाएंगी। इन साड़ियों पर एक 'क्यूआर कोड' लगाया जाएगा, जिसे स्कैन करने पर, सीधे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की वेबसाइट पर पहुंचा जा सकता है और साड़ी के बारे में जानकारी हासिल की जा सकेगी।
6. 13 हजार विशेष अतिथि
केंद्र सरकार ने देशभर से परेड को देखने के लिए 13 हजार खास मेहमानों को बुलाया है। इसका मकसद राष्ट्रीय पर्वों में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। इन खास मेहमानों में अलग-अलग फील्ड के बेस्ट परफॉर्मर और वे लोग जिन्होंने सरकारी स्कीमों का सबसे बेहतर उपयोग किया शामिल हैं ।
7. विदेशी सेना का एयरक्राफ्ट शामिल होगा
इस साल गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस का 95 सदस्यों वाला दस्ता और 33 सदस्यों वाला मार्चिंग बैंड कर्तव्यपथ पर परेड करेगा। फ्रांस के फॉरेन लीजन दस्ते में 6 भारतीय होंगे। फ्रांसीसी वायुसेना के राफेल जेट और मल्टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। ऐसा पहली बार होगा, जब फ्रांस के राफेल जेट गणतंत्र दिवस की परेड में फ्लाईपास्ट का हिस्सा होंगे।
Thank you for your time and consideration.